क्रिकेट खेलने की बात को लेकर विवाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एमआइजी थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों द्वारा क्रिकेट खेलने की बात को लेकर विवाद किया गया था और एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया था पकड़े गए आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

दरअसल मामला एमआइजी थाना क्षेत्र का है जंहा लाला का बगीचा में क्रिकेट के मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों का विवाद हो गया था इसी दौरान आशीष पिता भगतराज मार्टिन उर्फ विक्रम और श्यामलाल पिता नारायण द्वारा अंकित सिरसिया नामक युवक से विवाद किया और उसे चाकू मारकर घायल कर दिया था पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज किया था वहीं आरोपियों को भी गिरफ्तार कर उन पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है पकड़े गए आरोपियों में मार्टिन उर्फ विक्रम पर बाउंड ओवर की भी कार्रवाई हुई थी अब उस पर बाउंड ओवर उल्लंघन की भी कार्रवाई की जाएगी और उसके जमानतदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी

Exit mobile version