क्राईम ब्रांच इंदौर की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग में अवैध फायर आर्म्स के साथ आरोपी धराया।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓आरोपी के द्वारा सोशल मीडिया पर फायर आर्म्स एवं चाकू के साथ पोस्ट कर दहशत फैलने का था इरादा।

✓आरोपी के कब्जे से 01अवैध फायर आर्म्स,01चाकू जप्त ।

✓आरोपी पूर्व में भी थाना द्वारकापुरी इंदौर से मारपीट के मामले में जेल निरुद्ध हो चूका है।

शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियो व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों एवं इन गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले आरोपियों के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए थाना अपराध शाखा इंदौर की टीमों को निर्देशित किया गया था।

- Advertisement -

क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम द्वारा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान सुचना प्राप्त हुई कि आरोपी (1).आकाश पिता मुन्नालाल राठौर नि. 530 कुंदन नगर द्वारकापुरी ,इंदौर जो अवैध फायर आर्म्स लाकर सप्लाई करने इंदौर शहर घूम रहा था, जिसे अपराध शाखा इंदौर की टीम द्वारा पकड़ लिया गया था ।

आरोपी के कब्जे से कुल 01 अवैध फायर आर्म्स व 01 चाकू बरामद करते हुए थाना द्वारकापुरी इंदौर पर अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी आकाश राठौर पर अग्रिम कार्यवाही थाना द्वारकापुरी द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version