क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में वारदात को अंजाम देने के पूर्व अवैध फायर आर्म्स के साथ जिला बदर सहित 02 आरोपी धाराएं।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓दोनो प्रकरणों में आरोपीयो के कब्जे से कुल 02 अवैध फायर आर्म्स जप्त ।

✓दोनो आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही एवं आरोपी कालू के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत् कार्यवाही की गई।

✓आरोपी कालू के विरुद्ध 17 एवं आरोपी अर्जुन के विरुद्ध 05 गंभीर अपराध पहले से है पंजीबद्ध।

शहर में अपराध नियंत्रण हेतु एवं आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध फायर आर्म्स की तस्करी एवं खरीद फरोख्त करने वालों एवं इन गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियो व्दारा निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर की पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -

इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि थाना कनाडिया क्षेत्र में बाय पास रोड के सामने,बिचौली हपसी पुलिया के पास फायर आर्म्स के साथ खड़ा है एवं दूसरी सूचना कनाडिया क्षेत्र के प्रेमबंधन गार्डन के सामने सर्विस रोड पर एक जिला बदर बदमाश फायर आर्म्स के साथ खड़ा है, उक्त दोनों सूचना पर क्राइम ब्रांच एवं थाना कनाडिया के द्वारा संयुक्त कार्यवाही में आरोपी (1).अर्जुन पिता अशोक हाडा निवासी रमाबाई नगर, तिलकनगर,इंदौर एवं (2). कालू यादव उर्फ रोहित पिता कैलाश निवासी मित्रबंधु नगर, कनाडिया, इंदौर को पकड़ा व आरोपियों की नियमानुसार तलाशी लेते दोनो आरोपी के कब्जे से कुल 02 पिस्टल मिली।

आदतन आरोपी कालू के विरुद्ध कई गंभीर अपराध पहले से पंजीबद्ध है जिसपर अंकुश लगाने के लिए 01 वर्ष के लिए जिला बदर की कार्यवाही भी की गई थी एवं आरोपी अर्जुन भी आदतन आरोपी है जिसके विरुद्ध कई अपराध पहले से है पंजीबद्ध है, दोनो आदतन आरोपी अपराध करने के आदि होकर पिस्टल के साथ बड़ी वारदात को आजम देने के पूर्व ही पुलिस कार्यवाही में धरा गए।

आरोपी रोहित उर्फ कालू के विरुद्ध रासुका की कार्यवाही सहित हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध शराब तस्करी, फायर आर्म्स तस्करी,लड़ाई–झगड़े, जान से मारने की धमकी, अवैध वसूली जैसे 17 अपराध थाना एमआईजी, मल्हारगंज, पलासिया, अन्नपूर्णा, कनाडिया, द्वारकापुरी आदि में पहले से है पंजीबद्ध।

आरोपी अर्जुन के विरुद्ध लड़ाई–झगड़े, जान से मारने की धमकी, अवैध वसूली, जुआ एक्ट जैसे 05 अपराध, थाना पलासिया, कनाडिया, तिलकनगर आदि में पहले से है पंजीबद्ध।

दोनो प्रकरण में कुल 02 आरोपी के कब्जे से कुल 02 अवैध फायर आर्म्स (पिस्टल) बरामद कर, थाना कनाडिया पर अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट. का पंजीबद्ध एवं आरोपी कालू के विरुद्ध मध्य प्रदेश राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत् कार्यवाही करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही, थाना कनाडिया पुलिस के द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version