श्री वैश्णव कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड कॉमर्स के स्टूडेंट्स ने भी जाने, साइबर अपराधों से बचने के टिप्स।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में दिनांक 13.10.23 को अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर ने पुलिस टीम के साथ, श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ़ आर्ट एंड कॉमर्स इंदौर में पहुंचकर स्टूडेंट्स को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

सायबर अवेयरनेस के तहत श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ़ आर्ट एंड कॉमर्स इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में एडीशनल डीसीपी क्राइम श्री राजेश दंडोतिया ने, अपनी 174 वीं कार्यशाला में करीब 300 स्टूडेंट्स को वर्तमान समय के विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों और इनसे बचने के तरीकों को समझाते हुए, विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड, फाइनेंशियल फ्रॉड और सोशल मीडिया द्वारा की जाने वाली साइबर बुलिंग, फिशिंग आदि की जानकारी के साथ, पुलिस के पास आने वाली विभिन्न साइबर क्राइम की शिकायतों के आधार पर साइबर फ्रॉड से बचने के टिप्स दिए।

उन्होंने सभी से कहा कि आप, फर्जी लिंक, फर्जी एप्प्स, फर्जी कॉल और फर्जी सोशल मीडिया चैनलों तथा प्रलोभन देने वाले ऑनलाइन प्लेटफार्म से बचकर रहे एवं अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान से शेयर ना करें तो आप इन साइबर फ्रॉड से बहुत हद तक बच सकते हैं।

इस अवसर पर स्टूडेंट्स सहित संस्थान के स्टाफ ने भी साइबर सुरक्षा संबंधी बातें जानी और इंदौर पुलिस के इस अभियान की सराहना की

- Advertisement -
Exit mobile version