विधानसभा चुनाव को देखते हुए आचार सहिता कल से पूरे प्रदेश में लागू हो चुकी है, और उसी कड़ी में देर रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच एवम आजाद नगर पुलिस ने सयुक्त करवाई करते हुए , आरोपी दानिश मोहम्मद को पकड़ा उसके पास से चार पिस्टल पुलिस ने जब्त की है , वही पकड़े गए आरोपी से जब पूछताछ की गई तो उसने आसिम सिंह जो की खरगोन का रहने वाला है उसे लेकर आना बताया, वही आसिम सिंह के बारे में जब जानकारी निकाली तो उसके बारे में जानकारी सामने आई की वह खालिस्तान को अवेध रूप से हथियार उपलब्ध करवाता है जिसकी पिछले साल गिफ्तारी भी हुई थी , और पूरे ही मामले में जांच पड़ताल की जा रही है , वही आसिम के बारे में विभिन्न जानकारी निकलने के बाद आरोपी दानिश और आसिम के जो भी सदस्य अवेध हथियारो की तस्करी में सक्रिय है उनकी धरपकड़ की जा सकती है। फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है और जल्द ही इस पूरे मामले में आरोपी कुछ और बड़े खुलासे करने की बात भी कर रही है तो वहीं जिस तरह से विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही जिस तरह इंदौर में खालिस्तान से जुड़े हुए आरोपी को हथियार लाकर इंदौर में वह हथियार किन कारणों के चलते लेकर आया था इसके बारे में भी जांच पड़ताल की जा रही है क्योंकि विधानसभा चुनाव काफी नजदीक है और जिस तरह से अवेध हथियार को लेकर इंदौर में आरोपी आया हुआ था उसके कई अनुमान भी लगाया जा सकते हैं।
