गांधीनगर क्षेत्र में एक बैंक के एटीएम को आरोपी ने बनाया निशाना, गैस कटर से पैसे चुराने का किया प्रयास

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

https://youtu.be/FJPSKRSJPSU

इंदौर के गांधीनगर क्षेत्र में एक इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर पैसे निकालने के प्रयास का मामला सामने आया है, जिसमें हालांकि एटीएम से पैसे चुराने में आरोपी कामयाब नहीं हो पाया, लेकिन गैस कटर के कारण एटीएम में लगे दो एसी में आग लग गई, वहीं बैंक अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक की नैनोद शाखा के एटीएम का है, जहां पर अज्ञात आरोपी के द्वारा गैस कटर के माध्यम से एटीएम को काटकर पैसे चुराने का प्रयास करने किया गया है, जिसमें आरोपी एटीएम से पैसे चुराने में असफल रहा, लेकिन उसके द्वारा एटीएम से पैसे चुराने के लिए किए गए गैस कटर के इस्तेमाल के कारण एटीएम में लगे दो एसी में आग लग गई, जिसके कारण एटीएम में भारी नुकसान भी हुआ है, वही इस बात की जानकारी लगने के बाद इंडियन ओवरसीज बैंक के अधिकारियों के द्वारा गांधीनगर थाने में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है, वहीं शिकायत के बाद गांधीनगर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एटीएम में लगे सीसीटीवी के फुटेज को जप्ती में लिया है, जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है।

Exit mobile version