क्राइम ब्रांच ने डकैती के आरोपित को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने डकैती के आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध कई थानों में अपराध दर्ज है। आरोपित की भीकनगांव पुलिस को तलाश थी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित का नाम रवि उर्फ लालिया पुत्र देवीलाल निवासी रसूलपुर जिला देवास है। उसके खिलाफ भीकनगांव (खरगोन), बड़नगर (उज्जैन), डिंडोरी (नासिक), आले (पुणे), औरंगाबाद (महाराष्ट्र), कन्नौद (देवास) जावरा, नानाखेड़ा (उज्जैन) में चोरी, लूट और डकैती के केस पंजीबद्ध हैं।

Exit mobile version