क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले दो कुख्यात को पकड़ने में सफलता हासिल की है पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 13.90 ग्राम ब्राउन शुगर (अवैध मादक पदार्थ) जिसकी (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 1, लाख रुपए) से अधिक बताई जा रही है आरोपी इंदौर शहर सहित आसपास के क्षेत्र में करते थे, ब्राउन शुगर की तस्करी आरोपी ऑनलाइन कैसिनो गेम खेलने मैं पैसे हारने से करने लगे थे ब्राउन शुगर की तस्करी ।

दरसअल इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि, तेजाजी नगर क्षेत्र में 02 व्यक्ति ब्राउन शुगर की तस्करी करने की फिराक में घूम रहे है।* जिस पर क्राईम ब्रांच व थाना तेजाजी नगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए उमरीखेड़ा पुराने टोल टैक्स के पास वाहन चेकिंग के दौरान 2 व्यक्ति मोटर सायकल से आते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा कर दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम मुज्जमिल और मो.आसिफ होना बताया । आरोपी की तलाशी लेने पर उनके पास से 13.90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) होना पाया गया । जिसकी कीमत 1 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है पकड़े गए आरोपीयो ने पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि ऑनलाइन कैसिनो गेम की ​आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलने से लाखो रुपए हार गए थे जिस कारण आरोपियों ने 5 से 6 महीने से ब्राउन शुगर तस्करी का काम करने लगे जिससे आरोपियों को बहुत पैसा मिलने लगा था

Exit mobile version