लाड़ली बहनाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक से दूसरी किस्त ट्रांसफर की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर पहुंचे,इस दौरान वे लाड़ली बहनाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए और सिंगल क्लिक से लाड़ली बहन योजना की दूसरी किस्त की एक-एक हजार की राशि खातों में ट्रांसफर की। सीएम ने लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाई। इससे पहले सीएम ने बहनों के बीच जाकर उन्हें साष्टांग प्रणाम किया।इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्ची और महिलाओं के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी दी,साथ ही ये भी कहा की आने वाले दिनों में लाडली बहना योजना के तहत दी जाने वाली एक हजार रूपए की राशि को और भी अधिक बढ़ाया जाएगा,और कुछ ही महीनों में ये राशि 3 हजार रुपए तक पहुंच जाएगी।इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के कई इलाकों में रोड शो भी किया,इस दौरान महिलाओं ने उन पर पुष्प वर्षा भी की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंच से प्रदेशभर की लाडली बहना को सम्बंधित किया,प्रशासन ने इसके लिए ख़ास बंदोवस्त किये हुए थे इस मौके पर इंदौर के सांसद शंकर लालवानी,महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे

Exit mobile version