क्राइम ब्रांच द्वारा मुंबई से बंटी बबली को गिरफ्तार फ्लैट के फर्जी कागजों के आधार पर कई लोगों से धोखाधड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा मुंबई से बंटी बबली को गिरफ्तार किया है जो कि तेजाजी नगर के एक फ्लैट के फर्जी कागजों के आधार पर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की वारदात कर भाग गए थे फिलहाल पुलिस पकड़ाई बंटी बबली से पूछताछ में जुटी हुई है….।

दरअसल आपने अभिषेक बच्चन की बंटी बबली फिल्म देखी होगी जिसमें दोनों ही किस तरह से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर ऐसो आराम की जिंदगी की चाह रखते हैं और उसी तर्ज पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बंटी बबली को मुंबई से पकड़ने में सफलता हासिल की है क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि अमन सिंह जो कि मूल रूप से रीवा का रहने वाला है वह एक अपनी महिला मित्र के साथ तेजाजी नगर क्षेत्र के एक फ्लैट पर बैंक से लोन ले लिया था और फिर उसके बाद फ्लैट के फर्जी दस्तावेज बनाकर करीबन 1 दर्जन लोगों के साथ लाखों रुपए फर्जी दस्तावेजों को गिरवी रख कर ले लिए गए अभी तक कुल 1 करोड़ रुपए तक की धोखाधड़ी की बात सामने आई है तो वहीं दूसरी ओर मुंबई से जब उन्हें पकड़ा गया तो उनके वहां पर भी कई नामों से कागज बरामद किए गए हैं अभी फिलहाल उन्हें पकड़कर इंदौर लाया गया है और उनसे बारीकी से तमाम धोखाधड़ी यों को लेकर पूछताछ की जा रही है पूछताछ के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि उनके द्वारा और कितने लोगों के साथ इस तरह की वारदात की गई

Exit mobile version