इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में फिर एक मोबाइल लूट की वारदात सामने आई है जहां एक बाइक छाया बदमाश युवक का मोबाइल लूट कर भाग गया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं
मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के रिंग रोड का है जहां प्रखर चंदेल नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह रिंग रोड स्थित सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के सामने खड़ा था और वह रैपीडो बाइक बुक कराने की मोबाइल से कोशिश कर रहा था उसी दौरान एक बाइक सवार बदमाश आया और हाथों से मोबाइल छीन कर फरार हो गया फरियादी प्रखर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं
