इंदौर शहर की क्राइम ब्रांच टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दो मादक तस्करो को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ भी जप्त किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत लगभग 20 लाख रुपए से अधिक की है।
एडीसीपी क्राइम ब्रांच था इस दंडोतिया के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत बानगंगा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम में मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा क्षेत्र नमकीन क्लस्टर गली एमआर 4 में दो बदमाश अवैध मादक पदार्थ लेकर उसे बेचने की फिराक में आ रहे हैं। क्राइम ब्रांच टीम नें तुरंत बानगंगा पुलिस के साथ एक संयुक्त योजना बनाकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान दबीश देकर हुलिये के आधार पर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाशों के नाम चींटी और चिंटू वर्मा निवासी भगीरथ पूरा जिसके खिलाफ बाणगंगा थाना क्षेत्र में लगभग 7 से ज्यादा आपराधिक प्रकरण दर्ज है वही दूसरे आरोपी का नाम आकाश उर्फ मोनी निवासी भागीरथपुरा जिसके खिलाफ बानगंगा थाना क्षेत्र में 6 से ज्यादा आपराधिक प्रकरण दर्ज है। पुलिस को इन दोनों बदमाशों के पास से लगभग 204 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है वहीं पुलिस द्वारा इनसे पूछताछ की जा रही है कि बदमाश कहां से ब्राउन शुगर लाए थे और इंदौर में किसे सप्लाई करने वाले थे।
