पूरे देश में जहां दशहरे पर ऊपर रावण का पुतला दहन किया जाता है तो वही इंदौर में एक स्थान पर रावण का मंदिर स्थित है जहां रावण भक्त यहां हवन पूजन करते हैं और इस दिन को मोक्ष दिवस के रूप में मनाते हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर के परदेसी पुरा स्थित लंकेश्वर महादेव मंदिर में दशानन रावण की भव्य प्रतिमा विराजित है जहां दशहरे पर मोक्ष दिवस मनाने के साथ ही सुबह से लेकर देर शाम तक प्रतिमा के सामने भवन पूजन महा आरती सहित दशानन रावण के जयकारे लगाए जाते हैं। रावण भक्त महेश गोहर ने बताया कि वह मोक्ष दिवस पर हर वर्ष रावण की भक्ति में लीन होकर हवन पूजन करते हैं और उन्होंने रावण के पुतले जलाने के विरोध में कोर्ट में कैसे भी लगा रखा है। महेश गवाने आमजन से अपील की है कि रावण का पुतला आप नहीं जलवे बल्कि रावण की भक्ति करें क्योंकि रावण शिव भक्त होने के साथ ही परम ज्ञानी ब्राह्मण थे।
