क्राइम ब्रांच टीम ने एक शातिर वाहन चोर को दो मोटरसाइकिल सहित पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

https://youtu.be/4j_29z2Jcd4

इंदौर शहर की क्राइम ब्रांच टीम ने एक शातिर वाहन चोर चोरी कि दो मोटरसाइकिल सहित पकड़ा है। बदमाश अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहनों कि चोरी करता है। बदमाश पूर्व मे भी वाहन चोरी के मामले मे पकड़ा जा चूका है।

इंदौर क्राईम ब्राँच पुलिस को मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति कम क़ीमत मे मंहगी मोटरसाइकिल बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है। क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम ने ग्राहक बनकर आरोपी से सौदा किया जिस पर आरोपी चोरी किये हुए वाहन को बेचने के लिए आगया और क्राइम ब्रांच के बनाये गएँ जाल मे फस गया। आरोपी नें अपना नाम पता पुछने पर रहीम खांन उर्फ नोनू पिता कल्लू खांन निवासी मकान नंबर 749 ई सेक्टर लाल स्कूल चंदन नगर बताया है।

वाहनो के बारे आरोपी नें बताया कि उसने दोनों मोटरसाईकिल विजय नगर और चंदन नगर से चुराना कबूल कि है आरोपी रहीम पूर्व मे भी 4 मोटर साईकलो के साथ पकडा जा चुका है पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कि ज़ा रही है कि वाहन चोरी मे उसके साथ कितने और लोग शामिल है और चोरी के वाहन कहा और किसको बेचता है। क्राइम ब्रांच शातिर चोरो को विजयनगर पुलिस के सुपुर्द कर प्रकरण दर्ज करवाया है।

- Advertisement -
Exit mobile version