इंदौर में दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं इसी कड़ी में इंदौर के भवरकुआ थाना क्षेत्र में एक महिला ने जबलपुर के रहने वाले एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाया है वहीं पूरे ही मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
पूरा मामला इंदौर के भवरकुआ थाना क्षेत्र का है भरवकुआ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की दोस्ती जबलपुर के रहने वाले एक युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत होने लगी और इस दौरान जबलपुर के रहने वाले युवक ने महिला को यह आश्वासन दिया कि वह जल्द ही शादी कर लेगा और इस बात को कहकर वह जबलपुर से इंदौर आया और यहां पर महिला को एक होटल में बुलाकर वहां पर शादी का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं इस तरह से तकरीबन तीन से चार बार वह जबलपुर से इंदौर आया और होटल में ले जाकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाएं और जब भी महिला शादी के लिए कहती तो यह बात वह टाल देता अतः पिछले दिनों जब महिला ने दबाव बनाकर शादी करने की बात कही तो उसने सोशल मीडिया पर बातचीत करना बंद कर दी, इसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत भंवरकुआ पुलिस को की और भंवरकुआ पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जबलपुर में रहने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
