कुछ ही घंटों मे मनचला गिरफ्तार, महिला प्रोफेसर और छात्राओं के साथ की थी छेड़छाड़

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भंवरकुआं थाना प्रभारी शशीकांत चौरसिया ने बताया कि मंगलवार को विश्वविद्यालय की कुछ छात्राएं और प्रोफ़ेसर द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह विश्वविद्यालय से घर की ओर जा रही थी तभी बाइक से आ रहे एक मनचले द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की गई शिकायत मिलने के बाद तुरंत इलाके में सीआई सेल के जवानों को सीसीटीवी फुटेज खंगालने के कहे गए जहां पर मुकुल चंदेल निवासी गाड़ी अड्डा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस द्वारा आरोपी पर छेड़छाड़ सहित कई धाराओं प्रकरण दर्ज किया गया है।

भंवर कुआं वरिष्ठ अधिकारी बताया कि थाने से संगीत विश्वविद्यालय कैंपस में रोजाना सैकड़ों की तादाद में छात्र-छात्राएं आते हैं जहां पर उन्हें सुरक्षा प्रदान करना पुलिस जवानों का ही काम है ऐसे में यदि छेड़छाड़ हो जाए तो पुलिस के लिए काफी चैलेंजिंग होता है। इंदौर शहर को एजुकेशन हब का दर्जा मिला हुआ है। और भंवरकुआं थाना क्षेत्र में शहर के सबसे अधिक हॉस्टल और छात्रावास है जहां पर बाहर से आए कई लड़के लड़कियां इंदौर में रहकर पढ़ाई करते हैं और ऐसे में कुछ मनचलों द्वारा यदि छेड़छाड़ की घटना हो जाती है तो इंदौर का नाम बदनाम होता है जिस कारण से इंदौर की छवि भी धूमिल होती है। ऐसे में पुलिस को आरोपी को पकड़कर सलाखों करना जरूरी है।

Exit mobile version