कार किराए पर लेकर दूसरे को बेची, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में कार खरीदने के बाद हेराफेरी करने का एक और मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां फरियादी की शिकायत पर हीरानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वही पुलिस अब आरोपी को तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक फरियादी तरुण द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसके द्वारा आरोपी अक्षय डेविड को कार किराए पर दी गई थी, लेकिन आरोपी ने उस कार की हेराफेरी कर दी। फरियादी तरुण की शिकायत का पुलिस द्वारा केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने किराए पर कार लेने के बाद ना ही रुपए दिए और ना ही कार का नाम ट्रांसफर करवा रहा है फरियादी काफी लंबे समय से परेशान हो रहा है।

Exit mobile version