एबी रोड पर खड़ी एक कार का कांच फोड़कर बदमाशों ने मोबाइल और रुपए चुरा लिए। फरियादी राजेश यादव निवासी पार्क रीजेंसी एमआईजी कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि कोई बदमाश चोइथराम मंडी में उनकी जेब से मोबाइल और रुपए चुराकर ले गया। उधर, विजय नगर पुलिस को अंकित परमार निवासी शिक्षकनगर ने शिकायत दर्ज कराई कि एबी रोड पर कोई उनकी कार का कांच फोड़कर मोबाइल और नकद 6,000 रु. चुरा लिए।
शिक्षक का मोबाइल लूटा- शुक्रवार रात वैलोसिटी टॉकिज के पास मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रहे शासकीय स्कूल के शिक्षक अवधेश शर्मा का मोबाइल बाइक सवार बदमाश लूटकर ले गए। घटना के बाद पुलिस इलाके में पहुंची तो लोगों ने बताया कि बदमाशों ने दो और लोगों से इसी तरह मोबाइल लूटने की कोशिश की।
