लड़की को करा रहा था पावडर का नशा:बजरंग दल का आरोप, जैसे ही हमने लड़की को छुड़ाया तो युवक ने चाकू से किया हमला…

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के गंगवाल बस स्टैड पर रविवार रात हिंदूवादियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने मुस्लिम युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा। मुस्लिम युवक पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वह हिंदू लड़कियों को जाल में फंसाकर नशे का आदी बनाता था। इनके साथ लिए गए अश्लील फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देता था।

बजरंगदल कार्यकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने जब मुस्लिम युवक ओसामा उर्फ ओशाम खान को पकड़ा तब भी वह हिंदू लड़की को पावडर का नशा करवा रहा था। बजरंग दल के विभाग संयोजक तन्नू शर्मा ने बताया जैसे ही कार्यकर्ता लड़की को छुड़ाने पहुंचे तो ओसामा खान ने चाकू निकाल लिया। वह चाकू से मारने की धमकी देने लगा, तभी बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया। भागने की कोशिश करने लगा तो ओसामा को पकड़कर पीट दिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

छत्रीपुरा पुलिस के मुताबिक अर्पित सालवी की शिकायत पर ओसाम खान निवासी चंदन नगर के खिलाफ मारपीट और धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी ओसाम को गिरफ्तार किया गया है। इधर शर्मा ने बताया कि वे गंगवाल बस स्टैंड पर दोस्त राजेश राठौर व शरद के साथ गंगवाल बस स्टैंड आए। यहां ओसामा के साथ एक युवती नशा कर रही थी। शंका होने पर दोनों से पूछताछ की गई। ओसामा अर्पित से विवाद करने लगा और चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की और ओसामा को छत्रीपुरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

युवती के साथ मिले अश्लील फोटो
तन्नू शर्मा के मुताबिक युवती हीरानगर के गौरीनगर की रहने वाली है। उसके परिवार से संपर्क किया तो उन्होंने उसकी जानकारी होने से इंकार किया। परिवार छत्रीपुरा थाने पहुंचा। उन्होंने ओसामा के खिलाफ कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने ओसामा के मोबाइल चेक किया तो उसने युवती के साथ चाकू वाले वीडियो भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त किया है। वहीं उससे वीडियो-फोटो को लेकर पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
Exit mobile version