कारोबारी के घर छत की जाली तोड़कर चोरों ने चोरी किए लाखों रुपए सीसीटीवी में केद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में बढ़ती ठंड के साथ ही चोरी की वारदातों में भी इजाफा होता हुआ नजर आ रहा है और इसी के तहत भवर कुआं थाना क्षेत्र के स्मृति नगर में रहने वाले कारोबारी के घर की छत की जाली तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया घर के आसपास लगे सीसीटीवी में चार संधिग्त युवक नजर आए जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है….।

दरअसल मामला भवरकुआं थाना क्षेत्र के स्मृति नगर का है जहां पर लॉजिस्टिक कारोबारी हेमंत मालवी अपने परिवार के साथ छोटे भाई के बेटे की शादी में गए हुए थे और फिर उनके घर पर काम करने वाली बाई जब घर पर पहुंची तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है जिसके बाद पूरा मामले में घर के मालिक को सूचना दी गई मालिक शादी छोड़कर सीधे घर पहुंचे और देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा हुआ है और घर की छत की जो जली है वह टूटी हुई है जहां से चोरों ने प्रवेश किया है पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो फरियादियों का कहना है कि करीबन 8 से 10 लख रुपए के सोने चांदी के जेवर दो नगदी चोर चुरा कर ले गए हैं पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज काका ले गए तो चार युवक संधिगत रूप से नजर आए हैं जिनकी तलाश की जा रही है फिलहाल कर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में चुने घरों की रेकी करने के बाद चोरी की वारदात करते हुए नजर आ रहे हैं अब शहर में लोगों का घर को सोना छोड़ना भी दुर्भर हो गया है न जाने कौन उनकी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर जाए यह उन्हें चिंता सताती रहती है

Exit mobile version