इंदौर ने बनाया एक और विश्व रिकॉर्ड,आत्मरक्षा ट्रेनिंग में 17 हजार से ज्यादा बच्चिया शामिल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जिस तरह इंदौर शहर स्वच्छता में नंबर वन बना हुआ है इस तरह महिलाओं की सुरक्षा में भी इंदौर को नंबर वन बनाना है इसको लेकर शहर में शनिवार को नेहरू स्टेडियम स्थित एक बड़ा आयोजन हुआ जहां संस्था ज्वाला के द्वारा 17 हजार 800 स्कूली बच्चियों महिलाओं को एक साथ आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। आयोजन में मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी सांसद शंकर लालवानी महापौर पुष्यमित्र भार्गव कलेक्टर इलिया राजा टी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ गान मौजूद रहे। जहां संस्था ज्वाला के नेतृत्व में हुए आयोजन को लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने की घोषणा भी की गई। कलेक्टर ने इस दौरान कहा कि लड़कियों और महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग बहुत जरूरी है और इसको लेकर जिलों के स्कूलों में भी बच्चों को जागरूक किया जाएगा। वहीं आयोजन में मुख्य अतिथि रहे कैलाश विजयवर्गी ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों को बचपन से ही आत्मरक्षा के साथ अच्छे संस्कार सिखाना चाहिए। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने आत्मरक्षा को लेकर संकल्प भी लिया इस दौरान बच्चों को सेल डिफेंस की ट्रेनिंग सीखने के साथ जुंबा भी कराया गया।

Exit mobile version