कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी व महिला कांग्रेस मोर्चा द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कुछ दिनों पूर्व सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित बीएम कॉलेज की प्राचार्य विमुक्ता शर्मा को वही के पढ़ने वाले पूर्व छात्र आशुतोष श्रीवास्तव ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया था जिसमे कॉलेज की प्रिंसिपल 80 प्रतिशत जल गई थी जिसका उपचार इंदौर के चौइथराम अस्पताल में चल रहा है, बताया जा रहा है कि अभी भी महिला प्राचार्य की हालत नाजुक बनी हुई है। जिनके शीघ्र स्वस्थ होने को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी व महिला कांग्रेस मोर्चा द्वारा रीगल तिराहे पर प्रार्थना सभा अयोजिय की गई जिसमें शहर के सभी समाज के लोग शामिल हुए।

-कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि इस तरह की घटना इंदौर शहर में हुई है मुझे लगता है कि इंदौर शहर में पहले ऐसी घटना हुई होगी जब किसी कॉलेज के प्रिंसिपल को जिंदा जलाने का प्रयास किया है एक मानसिक विक्षिप्त छात्रों ने महिला प्राचार्य पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी यह पूरे शहर के लिए शर्म की बात है वहीं उन्होंने कहा कि इस घटना से शासन-प्रशासन के लिए भी डूब मरने जैसी घटना है,क्यों कि दो बार पहले भी प्राचार्य ने आरोपी छात्र की शिकायत कर चुकी थी यदि समय रहते आरोपी छात्र पर उचित कार्रवाई हो जाती तो आज यह जघन्य घटना घटित ना होती। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज महिला कांग्रेस सहित पूरी कांग्रेस पार्टी द्वारा इंदौर के रीगल तिराहे पर पहुंचकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी समुदाय के धार्मिक गुरुओं ने इलाजरत महिला प्रिंसिपल श्रीमती विमुक्ता शर्मा के दीर्घायु व शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है इस दौरान महामृत्युंजय का जाप भी किया गया। उन्होंने कहा कि आज पांचवा दिन है घटना का सरकार को जगाने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं आकर देखना चाहिए था जिस छात्र ने यह घटना को अंजाम दिया है उसे सबक सिखाना चाहिए था कांग्रेस पा

Exit mobile version