कांग्रेस नेता मल्हार पर इनाम घोषित करेगी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रापर्टी ब्रोकर अरविंद उर्फ सोनू खिल्लारी पर प्राणघातक हमला करने वाले कांग्रेस नेता दिनेश मल्हार, उमेश मल्हार, मनोज मल्हार, सतीश शिंदे, अंकित नामदेव पर पुलिस इनाम घोषित करने की तैयारी में है। भंवरकुआं टीआइ राजकुमार यादव के मुताबिक, आरोपितों ने तीन दिन पूर्व सोनू पर पालदा में हनुमान मंदिर के समीप हमला किया था।

भाजपा के पक्ष में काम करने पर किया हमला
सोनू भाजपा विधायक मधु वर्मा का समर्थक है। विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में काम करने पर नाराज मल्हार ने सोनू को कॉल कर बुलाया और चाकू मारकर भाग गया। टीआइ के मुताबिक, आरोपितों पर इनाम घोषित करने के लिए डीसीपी को प्रतिवेदन भेजा गया है। आरोपितों की संपत्ति की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस भगोड़ा घोषित कर कुर्की की कार्रवाई आरंभ करेगी।

Exit mobile version