इंदौर के बायपास पर स्कूटर सवारों ने अवैध वसूली के लिए होटलकर्मी को मारे चाकू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • पुलिस ने दो बदमाशों पर प्राणघातक हमले की धारा में एफआइआर दर्ज की, सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश।

इंदौर। सुनसान जगहों पर लूटपाट करने वाले बदमाशों ने बुधवार रात होटलकर्मी पर प्राणघातक हमला कर दिया। आरोपितों ने होटलकर्मी से रुपये मांगे और चाकू मारकर पटक दिया। पुलिस ने दो बदमाशों पर प्राणघातक हमले की धारा में एफआइआर दर्ज की है।

लसूड़िया टीआइ तारेश सोनी के मुताबिक, घटना निपानिया बायपास की है। हरेकृष्णा विहार कालोनी निवासी 64 वर्षीय हरीश बत्रा एबी रोड़ स्थित होटल में नौकरी करते हैं। बुधवार रात वे भानजे से मिलकर घर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही फूड एक्सप्रेस रेस्त्रां के समीप पहुंचे, स्कूटर सवार दो युवकों ने रोक लिया। आरोपितों ने रुपये मांगे और मारपीट करने लगे। हरीश को नीचे पटका और चाकू भी मार दिए। टीआइ के मुताबिक, आरोपितों की तलाश जारी है। बायपास, निपानिया क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं।

Exit mobile version