कांग्रेस की कलह सड़क पर, इंदौर-4 से राजा मांधवानी का विरोध

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी होने के बाद से जगह जगह कांग्रेस में विरोध हो रहा है इंदौर में विधानसभा चार से कांग्रेस के प्रत्याशी राजा मांधवानी का विरोध शुरु हो गया है। गांधी भवन पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पंहुचे और राजा मांधवानी का पुतला जलाकर विरोध किया।…..

-इंदौर की विधानसभा चार से कांग्रेस प्रत्याशी राजा मांधवानी का विरोध शुरु हो गया। दरअसल कांग्रेस की पहली लिस्ट में इंदौर की विधानसभा चार से राजा मांधवानी के नाम ने सब को चौका दिया था इस विधानसभा के कांग्रेस के ही अक्षय जैन (बम) भी दावेदारी कर रहे थे जो कि दिग्विजयसिंह के सर्मथक माने जाते है सोमवार को इंदौर के गांधी भवन के सामने अक्षय जैन के सर्मथक बड़ी संख्या में पंहुचे और राजा मांधवानी का पुतला जलाकर नारे बाजी कर राजा मांधवानी के टिकट का विरोध कर रहे थे । उनका कहना था कि राजा मांधवानी एक निष्क्रिय नेता है जिसे खुद सिंधी समाज के लोग नहीं जानते हैं उसे कमलनाथ द्वारा गलत टिकट दिया गया है।

विओ गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय के सामने हो रहे प्रदर्शन के समय चक्का जाम से बडी संख्या में आम जनता को परेशानी का समाना करना पड़ा जिसके बाद पंथरीनाथ पुलिस ने आकार प्रदर्शनकारियों को वहा से हटाया और आचार संहिता के चलते गिरफ्तारी भी की

Exit mobile version