तुकोगंज पुलिस ने जुआ खेलते आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

तुकोगंज पुलिस ने जुआ खेलते आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से नगदी सहित ताश पत्ती बरामद की गई है पकड़े गए जुआरियों पर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है

मामला इंदौर के तूकोगंज थाना क्षेत्र के टीआई मॉल के पीछे श्रीदेवी अपार्टमेंट के पास का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ जुआरी छत पर बैठकर हार जीत का जुआ खेल रहे हैं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दबिश दी जहां से आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को पुलिस ने जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया जिनके पास से नगदी हजारों रुपए और ताश पत्ती बरामद की है पकड़े गए जुआरि अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं जिसके आधार पर उनके आपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं

Exit mobile version