कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर ठग ने पौने तीन लाख रुपये निकाले

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

फरियादी ने पासपोर्ट डिलीवरी के लिए गूगल से कोरियर कंपनी का नंबर निकाला था, जो ठग का निकला, ठग ने झांसा देकर लिंक डाली और रुपये निकाल लिए।

टेक्सटाइल कंपनी के कर्मचारी से ठग ने कोरियर कंपनी का कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर पौने तीन लाख रुपये ठग लिए। राज्य साइबर सेल ने ठग का खाता फ्रीज करवा दिया। ठग ने एक लाख रुपये इलेक्ट्रानिक शोरूम में ट्रांसफर कर दिए थे। पुलिस ने कंपनी से रुपये वापस करवा दिए हैं।

एसपी (साइबर) जितेंद्र सिंह के अनुसार, फरियादी पासपोर्ट डिलीवरी के लिए कोरियर कंपनी से संपर्क करना चाहता था। उसने गूगल पर कोरियर के कस्टमर केयर नंबर ढूंढे थे। नंबर ठग के निकले और उसने पासपोर्ट डिलीवरी करने का झांसा दिया और एक लिंक भेजी। जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, खाते से दो लाख 76 हजार रुपये निकल गए।

दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी थी राशि
पुलिस ने सबसे पहले उन खातों को ढूंढा, जिनमें ठगी की राशि ट्रांसफर हुई थी। आरोपितों ने एक लाख रुपये सैमसंग इलेक्ट्रानिक में भेजे थे। एसपी के मुताबिक, पुलिस ने टेलीग्राम पर रिव्यू, सब्सक्राइब, लाइक करने संबंधी टास्क पूरा करने पर कमीशन का झांसा देकर ठगे साढ़े सात लाख रुपये फ्रीज करवाए हैं।

- Advertisement -
TAGGED:
Exit mobile version