कलेक्टर की अनोखी पहल ट्रांसजेंडर कलाकारों को दिया गया मौका

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा ने एक बार फिर से अनोखी पहल की है।कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की पहल के तहत अब प्रतिमाह,कभी दिव्यांग कलाकार,कभी ट्रांसजेंडर आर्टिस्ट अपनी कला की प्रस्तुतियां देंगे ।कलेक्टर की पहल पर आज कलेक्टर कार्यालय में आज ट्रांसजेंडरों ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति दी है।तपिश फाउंडेशन के ट्रांसजेंडरों के द्वारा राष्ट्रीय गीत,राष्ट्रीय गान के अलावा SVEEP Activity में मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत किया गया।कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने इस संस्था की प्रस्तुति पर आर्थिक सहायता राशि देने के साथ ही समाज में ट्रांसजेंडरों को उचित स्थान दिलाने के लिए प्रयास करने की भी बात कही की घोषणा की है।कलेक्टर इलैयाराजा के मुताबिक़ ट्रांसजेंडर कलाकारों को एक बेहतर मुकाम दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।कलेक्टर से मिले स्नेह और आश्वासन के बाद तमाम ट्रांस्जेंडर भी काफी खुश नजर आए। इस मौके पर प्रशासनिक संकुल के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे,

Exit mobile version