उन्नत समाज कार्य समान वेतन सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पटवारी संघ के लोग लगातार अलग-अलग तरह से आंदोलन कर रहे हैं जहां श्री रणजीत हनुमान मंदिर पर मध्य प्रदेश पटवारी संघ के लोगों ने आज ज्ञापन अर्पण किया।
मध्य प्रदेश पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोज परिहार ने बताया कि प्रदेश में हजारों पटवारी अपनी विभिन्न तरह की मांगों को लेकर मध्य प्रदेश शासन के समक्ष लगातार आंदोलन कर रहे हैं। पटवारी संघ के लोगों ने कहा कि वह अलग-अलग तरह से आवेदन निवेदन के तहत आंदोलन कर रहे हैं यदि सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो वह सरकार के खिलाफ भी बड़ा आंदोलन कर सकते हैं और सड़कों पर उतर सकते हैं।
