करोड रुपए की धोखाधड़ी करने वाले इनामी आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार मुख्य आरोपी फरार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

करोड रुपए की धोखाधड़ी करने वाले इनामी आरोपी को क्राइम ब्रांच ने सस्ते दामों पर सोलर पैनल बेचने वाले बनकर किया गिरफ्तार , ट्रेडिंग कंपनी का मुख्य आरोपी फरार ,

दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच को सूरत के कपड़ा व्यापारी सिम्यु इनफेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सुधीर किनरा ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें डीके ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर दिवाकर मिश्रा और बालाजी इंटरप्राइजेज व उनके साथी सिमु ईपेक्स व सूरत अहमदाबाद मुंबई के कई व्यापारियों से ढाई करोड रुपए की कपड़ा गबन कर आरोपी दुकान खाली कर कर भुगतान किए बिना फरार हो गया शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने डीके ट्रेडिंग कंपनी व बालाजी इंटरप्राइजेज के जीएसटी नंबर और लिंक खातो की जानकारी निकाल दोनों ही फार्म के प्रोपराइटरों द्वारा इंदौर शहर में किराए से ली दुकान के पते पर ही आधार कार्ड के पते अपडेट कर लिए और आधार कार्ड का उपयोग कर विभिन्न अलग-अलग खाते खुलवाए गए थे जिनके निवास स्थान पर सिर्फ इंदौर लिखा गया था क्राइम ब्रांच ने डीके ट्रेडिंग कंपनी प्रोपराइटर और बालाजी इंटरप्राइजेज प्रोपराइटर पर 406 ,409, 420, ,34 की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी फिर पुलिस ने अरविंद पांडे ,लक्ष्मीकांत शुक्ला ,देवी प्रसाद उपाध्याय, चेतन जैन को गिरफ्तार किया था ट्रेडिंग कंपनी का प्रोपराइटर दिवाकर मिश्रा फरार चल रहा था जिसको लेकर गिरफ्तारी के लिए न्यायालय के द्वारा गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए आरोपी के लगातार फरार रहने के बाद डीसीपी निमिष अग्रवाल क्राइम ब्रांच ने दिवाकर मिश्रा की गिरफ्तारी पर 7 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था आरोपी अपने गांव में रहकर अपने गांव का पक्का मकान बनवा रहा था आरोपी की जानकारी निकालने के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच ने सस्ती सोलर कंपनी के एम्पलाई बनाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है फिलहाल अभी एक मुख्य आरोपी फरार है जिसके लिए क्राइम ब्रांच ने टीम गठित की हुई है इसे जल्द पकड़ने का दावा क्राइम ब्रांच कर रही है

Exit mobile version