इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना दुर्गानगर की है। 18 वर्षीय घनश्याम चौहान को स्वजन बुधवार रात एक बजे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पिता बद्रीलाल ने पुलिस को बताया कि रात में बल्ब फ्यूज हो गया था। बदलने के दौरान घनश्याम को करंट लग गया।
