इंदौर में साफ्टवेयर डेवलपर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पांच महीने पहले हुई थी शादी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • आत्महत्या से पहले बहन और पत्नी के साथ रेस्त्रां में खाना खाकर आया था। आत्महत्या क्यों की, अभी कारण पता नहीं चला।

इंदौर। प्राइम सिटी सुखलिया निवासी साफ्टवेयर डेवलपर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पांच महीने पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी बिजली कंपनी में नौकरी करती है। हीरानगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस के मुताबिक, 31 वर्षीय पुष्पेंद्र लक्ष्मीनारायण महावर ने 15 नवंबर की रात करीब 1 बजे फांसी लगाई थी। वह निजी कंपनी में वर्कफ्राम होम पर था। घटना के पूर्व बहन, पत्नी के साथ बांबे अस्पताल स्थित रेस्त्रां में खाना खाने गया था। पिता के मुताबिक, रेस्त्रां से लौटने के बाद चारों नीचे कमरे में बातचीत कर रहे थे। पुष्पेंद्र ने कहा कि मैंने ज्यादा खाना खा लिया है। थोड़ी देकर टहलकर आता हू्। इसके बाद वह रूम में गया और फांसी लगा ली। दरवाजा बंद देख शक हुआ तो पुष्पेंद्र की पत्नी और बहन देखने पहुंची। उसे फांसी से नीचे उतारा और सीपीआर दी। गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 14 दिन बाद पुष्पेंद्र की मौत हो गई।

Exit mobile version