कनाडिया क्षेत्र में एक एनजीओ संचालक के साथ करोड़ों रुपए डोनेशन देने के नाम पर बदमाशो ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया । मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ।
कनाडिया थाना क्षेत्र में रहने वाले सुधीर तिवारी नाम के व्यक्ति करुणामय हेल्प एंड हेल्थ के नाम से एनजीओ का संचालन करते है । उन्हे दिलीप ओझा और हरप्रीत सिंह ने फोन कर बताया की दिल्ली की एक पार्टी एनजीओ के लिए 23 करोड़ रुपए देना चाहती है । इसके लिए मीटिंग तय हुई । तब 23 करोड़ डोनेशन देने वाली पार्टी ने बताया की वो टैक्स बचाने के लिए 23 का डोनेशन दे रहे है । इसमें से 16 करोड़ वापस देने होंगे जबकि 7 करोड़ आप खर्च कर सकते है । तब इसके एवज में एनजीओ संचालक से 15 लाख रुपए जमा करवाने को कहा गया जो सुधीर ने 6 लाख रुपए जमा किए और 9 लाख के लिए लगातार फोन आने लगे तब सुधीर को संदेह हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत कनाडिया थाने पर दर्ज करवाई जहा से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है ।
