कटर से वाहनों को काटकर उनके पाट्र्स को सस्ते दामों पर बेचने वाले तीन वाहन चारों को द्वारकापुरी पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से दो नाबालिग हैं जो अपने शौक को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे।
दरअसल, द्वारकापुरी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि तीन युवक अहीरखेड़ी कांकड़ पाॅवर हाउस के समीप चार बाइक लेकर खड़े हैं और उनके पार्ट्स खोलकर बेचने की फिराक में हैं। इस पर प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश अवास्या, उदयभान सिंह, किशोर सोनगरा, आनंद मिश्रा और आरक्षक नीतेश मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपियों को धरदबोचा। मुख्य आरोपी सुनील पिता खुमसिंह मौर्य है, अन्य दो आरोपी नाबालिग हैं। आरोपियों ने बताया कि चारों बाइक उन्होंने अलग-अलग जगह से चुराई थी जिनके पार्ट्र्स ग्लाइन्डर मशीन से काटकर कबाड़ी सुरेश पिता मानू साहू निवासी श्रद्धा सबुरी काॅलोनी, मुकेश पिता साजनदास मूलचंदानी निवासी द्वारकापुरी और प्रकाशचंद पिता मूलचंद बिंदोरिया निवासी कुंदन नगर को बेचे हैं। पुलिस ने तीनों कबाड़ियों को गिरफ्तार कर खरीदा गया चोरी का माल जब्त कर लिया है।
