कई वाहनों में आग लगाने वाला नाबालिग आरोपित गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में 24 मार्च को नशे की हालत में लोडिंग आटो, कार और स्कूटी में आग लगाने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि इलाके में लगातार वाहनों में आग लगाने की घटनाओं की शिकायतें मिल रही थी। पुलिस द्वारा लगातार इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे थे। फुटेज में दो नाबालिग नशे की हालत में साइकिल पर आकर गाड़ियों में आग लगाते हुए दिखाई दिए। इनमें से एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन अन्य आरोपित भी इसमें शामिल है, जिनकी तलाश की जा रही है।

Exit mobile version