ओएलएक्स पर सस्ते दामों में बेच रहे थे चोरी की मोटरसाइकिल पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों में इजाफा होता देख पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए अपने खुफिया तंत्र को और ज्यादा मजबूत कर लिया है। इसी तरह की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपियों से 6 लाख रूपये कीमत कि 8 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

दरअसल शहर में बढ़ती मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को रोकने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है इसी के चलते भवर कुआं थाना पुलिस द्वारा पिछले 1 सप्ताह में दो बड़ी कार्रवाई की गई है ताजा कार्रवाई भंवरकुआं थाना पुलिस द्वारा की गई है जिसमें 8 मोटरसाइकिल दो शातिर चोरों से पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोटरसाइकिल को सस्ते दामों में ओएलएक्स पर बेचने की फिराक में प्रलोभन दे रहे थे। शातिर आरोपियों से कुल आठ मोटरसाइकिल बरामद की गई है जिनकी कीमत लगभग 6 लाख रुपए आकी जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है जिनसे और भी मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है फिलहाल पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपियों ने इंदौर के भवरकुआं राजेंद्र नगर, जूनी इंदौर और द्वारकापुरी थाना क्षेत्र से यह मोटरसाइकिल चुराई है।

Exit mobile version