ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस द्वारा ब्राउन शुगर लेकर सप्लाई करने के लिए आए तीन युवकों को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े बदमाशों पर कार्रवाई की जा रही है और इसी के तहत भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर सप्लाई करने के लिए आए तीन युवकों को एमआईजी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है फिलहाल पुलिस पकड़ाए तस्करों से पूछताछ में जुटी है…।

–इंदौर शहर मादक पदार्थ और अवैध हथियार का गढ़ बनता हुआ नजर आ रहा है और इसी के तहत एमआईजी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर एमआईजी थाना क्षेत्र से 3 मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा गया जिनके पास से 5 लाख 50 हजार की ब्राउन शुगर बरामद की गई है बताया जा रहा है कि बदमाश बदनावर से ब्राउन शुगर को लेकर शहर के विभिन्न पब और बार में होने वाली न्यू ईयर की पार्टी में खपाने वाले थे उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए पकड़ा बदमाशों का नाम प्रशांत ठाकुर, निखिल पाल, विशाल बिजोर है जो की नशे के आदि होने के साथ ही नशे को सप्लाई करने का भी काम करते हैं पुलिस द्वारा आरोपियों के डिमांड पर लेकर टीम गठित कर बदनावर भी भेजी जाएगी ताकि वह जिस व्यक्ति से मादक पदार्थ लेकर आए थे उसे भी पकड़ा जा सके बता दे इससे पहले भी गुजरात से होते हुए मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में बाहरी मात्रा में मादक पदार्थ पकड़ा गया है और अब इंदौर शहर अवैध मादक पदार्थ की खपत के मामले में अहम शहर बनता नजर आ रहा है

Exit mobile version