श्रीराम जन्मभूमि के अक्षत कलशयात्रा की तैयारी विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने बनाई कार्यक्रम की रूपरेखा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने वाले विश्व के सबसे ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम श्रीरामोत्सवम की देशभर में तैयारियां बड़े ही जोरशोर से की जा रही है। इस कार्यक्रम के संबंध में श्रीराम जन्मभूमि से आये अक्षत कलश की भव्य शोभायात्रा 29 दिसंबर को शुजालपुर में निकाली जाएंगी। इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए सीटी स्थित युवराज क्लब में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की प्रखंड बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में हुए निर्णय के अनुसार संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ताओं द्वारा सभी हिंदू परिवार के घर तक जाकर श्रीराम जन्मभूमि के प्राण प्रतिष्ठा हेतु निमंत्रण के पीले चावल देने के लिए घर-घर जायेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र के प्रत्येक गांव के सभी वार्डों में राम नाम धुन के साथ प्रभात फेरी निकालेंगे। अक्षत कलशयात्रा की तैयारियों को लेकर हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के विस्तारक भगवानसिंह पाटीदार विभाग संपर्क प्रमुख जगदीश शर्मा जिला सयोंजक धर्मेंद्र राठौर जिला सेवा प्रमुख सज्जन सिंह बेस एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Exit mobile version