✓ आरोपी इंदौर शहर सहित आसपास के क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की करते थे तस्करी ।
✓आरोपी के कब्जे से कुल 42 ग्राम(अवैध मादक पदार्थ) ब्राउन शुगर जिसकी (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 4 लाख) व 01 मोटर सायकल बुलेट जप्त
✓आरोपी इन्दौर शहर एवं आस पास के क्षेत्रों के युवाओं एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को ब्राउन शुगर के टोकन की सप्लाई करते थे।
इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी दौरान क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि, लसुड़िया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ब्राउन शुगर की तस्करी करने की फिराक में है। जिस पर क्राईम ब्रांच व थाना लसुड़िया की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर के बताये स्थान पर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम 1.आकाश पिता रामसेवक चौरसिया उम्र 27 साल नि. 1604 गोरी नगर भोजराज स्कूल के पास हीरा नगर इंदौर 2. आशीष पिता रामसेवक चौरसिया उम्र 28 साल नि. 1604 गोरी नगर भोजराज स्कूल के पास हीरा नगर इंदौर का बताया । मौके पर आरोपियों की तलाशी लेते उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) कुल 42 ग्राम (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 4 लाख) व एक मोटर सायकल बुलेट जप्त की गयी, आरोपी आकाश पिता रामसेवक चौरसिया ब्रॉउन शुगर का नशा करने का भी आदि है उक्त नशे की लत में आरोपी थाना हीरा नगर से पहले भी अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने के अपराध में जेल जा चूका है आरोपियों के विरूद्ध थाना लसुड़िया पर अपराध धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त का आदि है।
आरोपी अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन-शुगर) की सप्लाई कर शहर की युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाते एवं आदतन आरोपियों के बीच अपना नेटवर्क फैलाकर काम करता था ।
