✓आरोपियों के कब्जे से 14 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक)(अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 1 लाख 50 हजार रुपये), एक मोटर सायकल तथा एक मोबाईल जप्त ।
✓आदतन आरोपी सलमान के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट का अपराध पहले से है पंजीबद्ध ।
✓आरोपी के द्वारा इंदौर सहित आसपास के जिलों में भी मादक पदार्थ की तस्करी करना किया स्वीकार।
इंदौर कमिश्नरेट में मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं।।उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय –विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही हैं।
इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति थाना चंदन नगर क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले है। जिस पर इलाका भ्रमण एवं इंतजाम व्यवस्था ड्यूटी में क्राईम ब्रांच व थाना चंदन नगर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये, घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा जिनसे पूछताछ पर अपना नाम आरोपी (1).फिरोज नि गांधीग्राम कालोनी खजराना इंदौर (2). सलमान पिता नि तंजीम नगर खजराना इंदौर का होना बताया। आरोपियों की नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 14 ग्राम अवैध मादक पदार्थ(स्मैक) मिली जिसके संबंध में पूछते आरोपी ने कोई उचित उत्तर नही दिया।
आरोपियों के कब्जे से 14 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 1 लाख 50 हजार रुपये), 01 मोटर सायकल तथा 01 मोबाईल जप्त कर इनके विरुद्ध थाना चंदन नगर में अपराध धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
