ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर की लगातार की जा रही है कार्यवाही।

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

✓अवैध मादक पदार्थ (ब्राऊन सुगर ) की तस्करी कर क्रय विक्रय करने वाले 02 तस्कर क्राईम ब्राँच इंदौर व थाना अन्नपूर्णा की संयूक्त कार्यवाही में धराए ।

✓आरोपीयो के कब्जे से 16 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ( ब्राऊन सुगर) (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 01 लाख 60 हजार रुपये) की एंव घटना में प्रयूक्त 01 हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटर साईकल व 02 मोबाईल फोन जप्त ।

✓ आरोपी डग से उक्त मादक पदार्थ लेकर आए थे , इन्दौर शहर में खपाने की थी तैयारी ।

इन्दौर — क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में कल क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि दशहरा मैदान अन्नपूर्णा इंदौर पर दो लडके स्प्लेंडर मोटर साईकल से अवैध मादक पदार्थ ( ब्राऊन सुगर ) लेकर बेचने की फिराक में घूम रहे है । जिस पर क्राईम ब्रांच व थाना अन्नपूर्णा द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये हुलिये व हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटर साईकल और उस पर सवार व्यक्तियो को घेराबंदी कर पकड़ा जिनसे नाम पता पता पुछा तो उन्होने अपना नाम (1).गोपाल पिता करण सोलंकी उम्र 25 वर्ष नि. सुदामानगर झुग्गी झोपड़ी अन्नपूर्णा इंदौर व पीछे बेठे लडके ने अपना नाम (2).लालू पिता पाली लोहारिया उम्र 23 वर्ष नि.स्कीम नंबर 71 चांदमारी कंपाउंड चन्दननगर इंदौर का होना बताया । आरोपीयो की विधीवत तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 16 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राऊन सुगर ) होना पाया गया ।

- Advertisement -

उक्त आरोपियो से अवैध मादक पदार्थ (ब्राऊन सुगर ) कुल 16 ग्राम (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 01 लाख 60 हजार रुपये) की एंव घटना में प्रयूक्त एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटर साईकल व 02 मोबाईल फोन जप्त कर, आरोपीयो के विरुद्ध थाना अन्नपूर्णा इन्दौर पर अपराध धारा 8/21 एन.डी.पी.एस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं, आरोपीयो से प्रारम्भिक पुछताछ में उक्त अवैध मादक पदार्थ डग से लाना बता रहे है , जिस पर आरोपियो का पुलिस रिमांड लेकर उनसे विस्तृत पुछताछ की जावेगी , जिससे की आरोपी कहां से लाये एंव किन -किन को बेचते थे , उक्त खुलासा हो सकेंगा ।

✓वर्ष 2023 में इंदौर पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्कर आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही निम्नलिखित है:–

(1).ब्राउन शुगर – 72 प्रकरणों में 137 आरोपियों के कब्जे से 02 किलो 270.05 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त कर कार्यवाही की है।

(2).MD Drugs – 07 प्रकरणों में 08 आरोपियों के कब्जे से 208 ग्राम MD Drugs जप्त कर कार्यवाही की है।

(3).चरस – 03 प्रकरणों में 05 आरोपियों के कब्जे से 670 ग्राम चरस जप्त कर कार्यवाही की है।

(4). गांजा – 22 प्रकरणों में 35 आरोपियों के कब्जे से 50 kg 972 ग्राम गांजा जप्त कर कार्यवाही की है।

(5). स्मैक – 01 प्रकरणों में 02 आरोपियों के कब्जे से 14 ग्राम स्मैक जप्त कर कार्यवाही की है।

(6). अफीम – 01 प्रकरणों में 01 आरोपियों के कब्जे से 250 ग्राम अफीम जप्त कर कार्यवाही की है।

(6). अल्प्राजोलम टैबलेट – 03 प्रकरणों में 04 आरोपियों के कब्जे से 1945 अल्प्राजोलम टैबलेट जप्त कर कार्यवाही की है।

(7). डोडाचूरा – 01 प्रकरणों में 01 आरोपियों के कब्जे से 02 kg डोडाचूरा जप्त कर कार्यवाही की है।

इस प्रकार इंदौर पुलिस के द्वारा वर्ष 2023 में कुल 110 प्रकरणों में 193 आरोपियों के कब्जे से करीब 02 करोड़ से अधिक कीमत की मादक पदार्थ जप्त कर कार्यवाही की है।

Exit mobile version