ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में, अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले आरोपी धाराएं ।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓आरोपी के कब्जे से 15 ग्राम ब्राउन शुगर (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 01 लाख 50 हजार ) ,01 मोटरसाइकिल जप्त ।

✓ आरोपि ने इंदौर शहर सहित आसपास के क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी करना किया स्वीकार।

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच इंदौर के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि संदिग्ध दो व्यक्ति मोटर साइकिल से थाना चोटी ग्वालटोली क्षेत्र के कमला नेहरू पार्क स्कूल के पास मुराई मोहल्ले से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर तस्करी हेतु निकलने वाले हैं । मुखबिर सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना छोटी ग्वालटोली की संयुक्त कार्यवाही में संदिग्धो को घेराबंदी कर पकड़ा, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम (1).रोहित पिता किशोर रायकवार निवासी मुसाखेड़ी रामनगर, इंदौर, (2).मयंक शाहू पिता विनोद शाहू निवासी ग्राम मसोरा चौक ललितपुर (यू.पी) बताया । आरोपियों की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) होना पाया गया ।

- Advertisement -

आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) लगभग कुल 15 ग्राम (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 01 लाख 50 हजार रुपए), 01 मोटरसाइकिल जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना छोटी ग्वालटोली इन्दौर पर अपराध धारा 8/21 NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version