मध्यप्रदेश में पटवारी हड़ताल का 29 वा दिन है जहां सोमवार को हड़ताली पटवारियों ने काले पकड़े पहन कर थाली और शंख बजा कर मुख्यमंत्री को नींद से जगाने का प्रदर्शन किया।
दरअसल पिछले 25 सालों से पटवारी अपनी लंबित मांगो को लेकर मांग कर रहे है, जहां पटवारियों के आंदोलन का आज 29 वा दिन ओर लगातार सकारात्मक रूप से पटवारियों ने मुख्यमंत्री से अवगत कराने का प्रयास किया। बावजूद इसके 29 दिन होने के बाद भी कोई भी संबंधित अधिकारी या जनप्रतिनिधि उनसे मुलाकात करने नहीं पहुंचा है जैसे नाराज हड़ताल पटवारियों ने विरोध शोरुम स्वरुप काले कपड़े पहन कर थाली ओर शंख बजा कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नींद से जगाने का प्रयास किया ।वही पटवारी संघ जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि इन 29 दिनों में हड़ताली पटवारियों द्वारा नुक्कड़ नाटक, तिरंगा यात्रा, भगवान श्री गणेश के चरणों में ज्ञापन के साथ रक्त दान कर प्रदेश सरकर को जगाने का प्रयास किया, लेकिन आज हड़ताल के 29 दिन बीत जाने के बाद पटवारियो ने नाराजगी जाहिर करते हुए सोमवार को प्रतीक स्वरूप आंखों पर पट्टी बन्ध कर थाली बजकर मुख्यमंत्री को कुंभकर्णी नींद से जगाने का प्रयास किया।उन्होंने कहा कि पटवारी हड़ताल का कल 1 माह पूरा हो जाएगा।
