“ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर की बड़ी कार्यवाही ।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓अवैध मादक पदार्थ (ब्राऊन शुगर) की तस्करी करने वाले 01 तस्कर क्राईम ब्राँच इंदौर व थाना गांधी नगर की संयुक्त कार्यवाही में धराया।

✓आरोपयो के कब्जे से 205 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राऊन शुगर) (अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 20 लाख रुपये) एवं 1 मोटरसायकल जप्त।

इन्दौर – दिनांक 14.09.2023 क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच टीम व थाना गांधी नगर को चेकिंग के दौरान एमार ग्रीन्स के पास सुपर कॉरिडोर गांधी नगर इंदौर की तरफ 1 लाल काले रंग की अपाचे पर एक व्यक्ति आते हुए दिखा जिसको पुलिस ने रोक कर चेक किया गया जिससे नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम (1).मोहित पिता बबलू शर्मा निवासी 174 नंदन नगर थाना चंदन नगर इंदौर का होना बताया ।

आरोपी की तलाशी लेते उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) कुल 205 ग्राम (कीमत करीब 20 लाख रुपए) व 01 मोटर सायकल जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गांधी नगर पर अपराध धारा 8/21 Ndps एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

- Advertisement -

पुलिस द्वारा आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।

Exit mobile version