इंदौर शहर के कनाडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने के आधार पर दो शातिर बदमाशों को पकड़ा है जिनके पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ है।
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कि जा रही है। इसी कड़ी में कनाडा पुलिस ने मुंबई से सूचना के आधार पर दो ऐसे बदमाशों को पकड़ा है जो पुनासा क्षेत्र खंडवा जिले से अवैध रूप से गंजा लाकर यहां बेच रहे थे पुलिस ने अपनी इस कार्रवाई में दो आरोपी को पकड़ा है एवं उनके पास से 3 किलो 4 ग्राम के लगभग गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत ₹40000 के लगभग है।
पुलिस द्वारा पूछताछ मे बदमाशों ने अपने नाम अमित पिता पोतरो निवासी बंगाली चौराहा और मनोज पिता मेहताब राठौर निवासी पुनासा जिला खंडवा बताया है। पुलिस नें दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
