ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर, क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा कराये 15 आवेदकों के 07 लाख 38 हजार 651 रूपये सकुशल रिफंड ।

By Abhishek Raghuvanshi
13 Min Read

✓ठग गैंग संबंधित बैंक अधिकारी बनकर कॉल करके, करते थे आवेदकों के साथ ठगी ।

✓ठगो के द्वारा आवेदकों को Link भेजकर एवं OTP, credit card जानकारी आदि के माध्यम से किया था ऑनलाइन फ्रॉड ।

✓क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा संचालित Cyber Helpline No. 704912-4445 पर प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कर रिफंड कराये रुपए ।

इंदौर – क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन पोर्टल पर सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन फ्रॉड संबंधित शिकायते प्राप्त होती है, जिस पर क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार आवेदकों के साथ हुए फ्रॉड की राशि रिफंड कराई जा रही है। इसी अनुक्रम में कई आवेदकों के द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड संबंधित शिकायत की गई थी जिसमे क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा आवेदक से फ्राड की संपूर्ण जानकारी लेकर जांच की जिसमे ज्ञात हुआ कि (1).आवेदक फारुख निवासी इंदौर जिनकी कॉस्मेटिक्स की शॉप है को ठग व्यक्ति द्वारा कॉल करके आवेदक से कहा की ICICI बैंक अधिकारी बात कर रहा हु और ठग द्वारा कहा की आपको जो नया ICICI बैंक क्रेडिटकार्ड मिला है उसका OTP के माध्यम से फेरिफिकेशन हेतु कॉल किया गया है आवेदक से उसके क्रिडिटकार्ड एवं बैंक OTP की जानकारी प्राप्त करके आवेदक के क्रेडिटकार्ड से कुल 90,000/– रू आहरित कर ठगी की गई थी । जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित बैंक से संपर्क कर, आवेदक की आहरित राशि 90,000/– रूपये आवेदक के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

- Advertisement -

(2).आवेदक दर्शन निवासी इंदौर जो की एक कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करते है को ठग व्यक्ति द्वारा ICICI बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर कॉल किया और आवेदक को ICICI बैंक के क्रेडिटकार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम से, आवेदक के बैंक खाते का OTP प्राप्त कर, आवेदक के क्रेडिटकार्ड से कुल 55,876/– रू आहरित करते हुए ठगी की गई थी । जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित Bank बैंक से संपर्क कर, आवेदक की आहरित राशि 55,876/– रूपये आवेदक के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

(3). आवेदिका चांददेवी निवासी इंदौर जो की प्राइवेट कंपनी में मैनेजर है, को ठग व्यक्ति द्वारा कॉल करके आवेदिका से कहा की SBI बैंक अधिकारी बात कर रहा हु और ठग द्वारा कहा की आपको जो नया SBI बैंक क्रेडिटकार्ड मिला है एक्टिव करने की प्रोसेस करने के लिए OTP के माध्यम से फेरिफिकेशन हेतु कॉल किया गया है आवेदिका से उसके क्रिडिटकार्ड एवं बैंक OTP की जानकारी प्राप्त करके आवेदिका के क्रेडिटकार्ड से कुल 87,116/– रू आहरित कर ठगी की गई थी । जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित बैंक से संपर्क कर, आवेदक की आहरित राशि 87,116/– रूपये आवेदिका के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

(4). किसान आवेदक अंतरसिंह निवासी इंदौर को ठग व्यक्ति द्वारा कॉल करके आवेदक से कहा की ICICI बैंक अधिकारी बात कर रहा हु और ठग द्वारा कहा की आपको जो नया ICICI बैंक क्रेडिटकार्ड मिला है एक्टिव करने की प्रोसेस करने के लिए OTP के माध्यम से फेरिफिकेशन हेतु कॉल किया गया है, आवेदक से उसके क्रिडिटकार्ड एवं बैंक OTP की जानकारी प्राप्त करके आवेदक के क्रेडिटकार्ड से कुल 10,000/– रू आहरित कर ठगी की गई थी । जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित बैंक से संपर्क कर, आवेदक की आहरित राशि 10,000/– रूपये आवेदक के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

(5).आर्मी ऑफिसर आवेदक राकेश निवासी इंदौर को ठग व्यक्ति द्वारा ICICI बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर कॉल किया और आवेदक को ICICI बैंक के क्रेडिटकार्ड पर ऑफर्स का लाभ लेने के संबंध में झूठ बोलकर, आवेदक के बैंक खाते का OTP प्राप्त कर, आवेदक के क्रेडिटकार्ड से कुल 48,000/– रू आहरित करते हुए ठगी की गई थी । जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित Bank बैंक से संपर्क कर, आवेदक की आहरित राशि 48,000/– रूपये आवेदक के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

(6).आवेदक देवेंद्र निवासी इंदौर प्राइवेट कंपनी में जॉब करते है, को ठग व्यक्ति द्वारा SBI बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर कॉल किया और आवेदक के SBI बैंक के दो क्रेडिटकार्ड को मर्ज करके लिमिट बढ़ाने का ऑफर होना बताकर, आवेदक को फर्जी लिंक भेजकर आवेदक के बैंक खाते की जानकारी प्राप्त करके, आवेदक के क्रेडिटकार्ड से कुल 7,810/– रू आहरित करते हुए ठगी की गई थी । जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित Bank बैंक से संपर्क कर, आवेदक की आहरित राशि 7,810/– रूपये आवेदक के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

(7).हातोद के रहने वाले किसान आवेदक राहुल निवासी जिला इंदौर जो है को ठग व्यक्ति द्वारा RBL बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर कॉल किया और आवेदक के RBL बैंक के क्रेडिटकार्ड पर एक्स्ट्रा चार्जेस को कम करने के नाम ऑफर होना बताकर, आवेदक आवेदक के बैंक खाते की जानकारी प्राप्त करके, आवेदक के क्रेडिटकार्ड से कुल 19,000/– रू आहरित करते हुए ठगी की गई थी । जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित Bank बैंक से संपर्क कर, आवेदक की आहरित राशि 19,000/– रूपये आवेदक के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

(8).आवेदक देवेंद्र को ठग व्यक्ति द्वारा SBI बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर कॉल किया और आवेदक को एसबीआई बैंक के क्रेडिटकार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम से, आवेदक के बैंक खाते का OTP प्राप्त कर, आवेदक के क्रेडिटकार्ड से कुल 7,800/– रू आहरित करते हुए ठगी की गई थी । जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित Bank बैंक से संपर्क कर, आवेदक की आहरित राशि 7,800/– रूपये आवेदक के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

(9).आवेदक मनीष को ठग व्यक्ति द्वारा HDFC बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर कॉल किया और आवेदक का क्रेडिटकार्ड ब्लॉक होना जैसी झूठी सूचना देकर अनब्लॉक करने की फर्जी प्रोसेस बताकर, आवेदक के बैंक खाते का OTP प्राप्त कर, आवेदक के क्रेडिटकार्ड से कुल 60,000/– रू आहरित करते हुए ठगी की गई थी । जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित Bank बैंक से संपर्क कर, आवेदक की आहरित राशि 60,000/– रूपये आवेदक के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

(10).आवेदक विपिन निवासी इंदौर जिनका विजय नगर क्षेत्र में फर्नीचर बनाने का कार्य है , को ठग व्यक्ति द्वारा SBI बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर कॉल किया और आवेदक के एसबीआई बैंक के क्रेडिटकार्ड पर एक्स्ट्रा चार्जेस को कम करने के नाम ऑफर होना बताकर, आवेदक को फर्जी लिंक भेजकर बैंक खाते की जानकारी प्राप्त करके, आवेदक के क्रेडिटकार्ड से कुल 89,999/– रू आहरित करते हुए ठगी की गई थी । जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित Bank बैंक से संपर्क कर, आवेदक की आहरित राशि 89,999/– रूपये आवेदक के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

(11).आवेदक विनोद को ठग व्यक्ति द्वारा ICICI बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर कॉल किया और आवेदक के आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिटकार्ड पर प्रोटेक्शन प्लान एक्टिव होने का झूठ बोलकर, उसके एक्स्ट्रा चार्जेस के नुकसान बताकर, बंद करने की प्रोसेस बताते हुए, आवेदक को फर्जी लिंक भेजकर बैंक खाते की जानकारी प्राप्त करके, आवेदक के क्रेडिटकार्ड से कुल 99,778/– रू आहरित करते हुए ठगी की गई थी । जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित Bank बैंक से संपर्क कर, आवेदक की आहरित राशि 99,778/– रूपये आवेदक के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

(12).आवेदिका प्रियंका निवासी जो की प्राइवेट बैंक में जॉब करती है, को ठग व्यक्ति द्वारा kotak बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर कॉल किया और आवेदिका को कोटक बैंक के क्रेडिटकार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम से, आवेदिका को फर्जी Link भेजकर आवेदिका की बैंकिंग जानकारी प्राप्त करते हुए, आवेदक के क्रेडिटकार्ड से कुल 40,000/– रू आहरित करते हुए ठगी की गई थी । जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदिका से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित Bank बैंक से संपर्क कर, आवेदिका की आहरित राशि 40,000/– रूपये आवेदक के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

(13).आवेदक पवन निवासी इंदौर जानकी एमबीबीएस के स्टूडेंट्स है, को ठग व्यक्ति द्वारा ICICI बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर कॉल किया और आवेदक को ICICI बैंक के क्रेडिटकार्ड पर रिवार्ड पॉइंट रिडीम करने का ऑफर्स का लाभ लेने के संबंध में झूठ बोलकर, आवेदक को फर्जी Link भेजकर आवेदक की बैंकिंग जानकारी प्राप्त करते हुए, आवेदक के क्रेडिटकार्ड से कुल 24,870/– रू आहरित करते हुए ठगी की गई थी । जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित Bank बैंक से संपर्क कर, आवेदक की आहरित राशि 24,870/– रूपये आवेदक के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

(14).आवेदक चंदावा को ठग व्यक्ति द्वारा ICICI बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर कॉल किया और आवेदक को ICICI बैंक के क्रेडिटकार्ड पर रिवार्ड पॉइंट रिडीम करने का ऑफर्स का लाभ लेने के संबंध में झूठ बोलकर, आवेदक को फर्जी Link भेजकर , आवेदक की बैंकिंग जानकारी प्राप्त करते हुए, क्रेडिटकार्ड से कुल 50,000/– रू आहरित करते हुए ठगी की गई थी । जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित Bank बैंक से संपर्क कर, आवेदक की आहरित राशि 50,000/– रूपये आवेदक के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

(15).आवेदक राहुल निवासी इंदौर जिनकी बाणगंगा क्षेत्र में पान कि गुमटी है, को ठग व्यक्ति द्वारा kotak बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर कॉल किया और आवेदक को कोटक बैंक के क्रेडिटकार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम से, आवेदक की बैंकिंग जानकारी एवं OTP प्राप्त करते हुए, आवेदक के क्रेडिटकार्ड से कुल 48,402/– रू आहरित करते हुए ठगी की गई थी । जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित Bank बैंक से संपर्क कर, आवेदक की आहरित राशि 48,402/– रूपये आवेदक के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

? आमजन को सूचित किया जाता है की किसी भी अनजान व्यक्ति के द्वारा कॉल कर स्वयं को बैंक अधिकारी बताने पर कभी भी भरोसा न करे, विश्वसनीयता की पूर्णरूप से जांच किए बिना कभी भी अपनी निजी एवं बैंकिंग संबंधित जानकारी किसी को न देवें अन्यथा आप ऑनलाइन ठगी का शिकार हो सकते हो और इस तरह के फ्रॉड होने पर अपने नजीदीकी थाने एवं क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन न. 7049124445 पर सूचित करें।

Exit mobile version