- आरोपियों से 3 मोबाइल के साथ एक बिना नंबर की एक्टीवा जप्त ।
इंदौर। शहर में अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चोरी, नकबजनी, लूट, मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही की जा रही है। थाना राजेंद्र नगर द्वारा राहगीरों से मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
सूचना के आधार पर सिलीकान सिटी के आगे बायपास पर दो व्यक्ति को एक बिना नंबर की स्कुटी के सांथ पकड़ा गया। आरोपियों को पकड़कर स्कुटी चेक करने पर डिक्की मे से एक वन प्लस कंपनी का मोबाईल मिला। उक्त दोनो व्यक्तियो का नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम नरेन्द्र अहीरखेडी तथा दूसरे ने अपना नाम सुरेश उर्फ गब्बर विदुर नगर बताया। स्कुटी एवं मोबाईल के बारे मे पुछताछ करते कोई जवाब नही दे पाए। दोनो से मोबाईल के बारे में पुछताछ करने पर उन्होंने बताया कि यह मोबाईल चोरी का है जिसे हम बैचने के लिए खडे है। आरोपियों के खिलाफ धारा 411, 414 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया।
पुछताछ करने पर उनके द्वारा थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र मे रेती मंडी चौराहा से एक रियल मी कंपनी का मोबाईल फोन एवम गमले वाली पुलिया से एक आई फोन कंपनी का मोबाईल लूट करने का बारे मे बताया गया। उनके द्वारा बताए अनुसार घटना की तस्दीक की गई की थाना राजेन्द्र नगर पर दोनो अपराध कायम होना पाया गया है। जिसकी तस्दीक करते आरोपी के द्वारा बताए गए घटना स्थल एवं छीने गए मोबाईल फोन की पुष्टी हुई। आरोपीयो से घटना मे लूटे गए तीन मोबाइल फोन एक वनप्लस, एक रियलमी एवं एक आईफोन मोबाईल फोन जप्त किए गए। आरोपी सुरेश उर्फ गब्बर के विरुद्ध लूट, एनडीपीएस एक्ट आदि के 4 अपराध थाना राजेंद्र नगर पर पूर्व से पंजीबद्ध है। आरोपी नाना उर्फ नरेंद्र के विरुद्ध लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट आदि के 6 अपराध पूर्व के पंजीबद्ध है।
उक्त कार्यवाही में राजेंद्र नगर थाना प्रभारी सियाराम सिंह, विकास शर्मा, उनि बनसिंह जमरा, उनि प्रदीप यादव, प्र.आर. विजेंद्र सिंह चौहान, प्र.आर. मुलायम, आर. सौरभ शर्मा, आर. गौरव, आर. इंदर, आर. रामवीर, आर. सुखवेंद्र और सेनिक रजक की सराहनीय भूमिका रही।
