ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए व्यापारी के 35 लाख रुपए करवाए वापस क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं पूरे मामले में एक स्क्रैप व्यापारी के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी हो गई थी जिसे पुलिस ने निराकरण करते हुए व्यापारी के रुपए रिफंड करवा दिए हैं

जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम निमिष अग्रवाल ने बताया कि महू के रहने वाले सागर नमक स्क्रैप व्यापारी ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने फेसबुक पर ऐल्युमुनियम स्क्रैप खरीदने के लिए पर एक ऐड देखा था जिसके आधार पर उन्होंने उक्त व्यक्ति से संपर्क किया और उसे व्यक्ति ने कुछ अमाउंट भेजने के लिए सागर को कहा जिसके आधार पर उन्होंने 35 लख रुपए उसे व्यक्ति को ट्रांसफर कर दिए इसके आधार पर उक्त व्यक्ति ने एक वीडियो बनाकर सागर को भेज दिया कि आपका माल लोड किया जा रहा है समय रहते जब माल नहीं पहुंचा तो उन्हें यह लगा कि अब वह धोखाधड़ी के शिकार हो चुके हैं इसके बाद उन्होंने क्राइम ब्रांच इंदौर की मदद ली क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिस अकाउंट में रुपए गए थे उसे अकाउंट को फ्रिज करवा कर फरियादी को 35 लाख रुपए रिफंड भी करवा दिए गए हैं वही इस तरह की शिकायतों का निराकरण करवाते हुए क्राइम ब्रांच द्वारा अब तक ढाई करोड रुपए लोगों के रिफंड करा चुकी है आम लोगों से अपील की है कि उनके साथ साइबर संबंधी धोखाधड़ी होती है तो वह तुरंत साइबर के पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाये और संबंधित हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाये

Exit mobile version