इंदौर में पुलिस द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन उसके बावजूद भी शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं ऐसा ही एक ताजा मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र मैं सामने आया है
तिलक नगर पुलिस के मुताबिक फरियादी लीलाधर जोशी उम्र 64 वर्षीय निवासी बख्तावर रामनगर के रहने वाले व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है कि उन्हें एक भूतपूर्व सहकर्मी का फोन आया था कि तुम्हें ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसफर कर रहा हूं कल सुबह मुझे वापस कर देना जिस पर से उन्होंने स्वयं का मोबाइल नंबर और गूगल पे फोन को जिस तरह से सामने वाले व्यक्ति ने बताया था उसे तरह संचालित किया गया जिसमें ओटीपी नंबर से लेकर तमाम जो जानकारियां दी थी वह सामने वाले व्यक्ति को बता दी गई और फिर पीड़ित बुजुर्ग के बेटी का अकाउंट भी इसी तरह से सामने वाले व्यक्ति को मोबाइल नंबर बताया गया जिसके बाद बुजुर्ग के खाते से 98 हजार 999 रुपए और बेटी के खाते से 25 हजार की राशि कट गई पूरे मामले में पीड़ित बुजुर्ग ने थाने पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया है लेकिन कहीं ना कहींऑनलाइन धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों ने एक बार फिर से अपनी चाल में बुजुर्ग दंपत्ति को फंसा कर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया है अब पुलिस नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है
