गौ सेवा और गौ रक्षा के संकल्प के साथ इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में वेद लक्ष्मण को श्रद्धा महोत्सव मनाया जाएगा जहां नौ दिवसीय कार्यक्रम में देशभर के भक्त शामिल होंगे। शहर के लालबाग परिसर में आयोजन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी हो रही है।
चुनावी साल में जहां एक तरफ कलश यात्रा भागवत कथा आयोजन सहित अन्य तरह के धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं, तो वही श्राद्ध पक्ष के उत्तरार्ध में आयोजित वेद लक्षणा गो श्रद्धा महोत्सव आगामी 6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर भव्य पंडाल, यज्ञशाला सहित भक्तों की सुविधा के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं की गई है, तो वही इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव क्षेत्रीय विधायक मालिनी गॉड व अन्य जनप्रतिनिधियों ने आज कार्यस्थल का दौरा किया। गौ सेवा और गौ रक्षा के उद्देश्य से होने वाले इस कार्यक्रम में डेढ़ लाख से अधिक निराश्रित वेद लक्ष्मण को वंश की सेवा में होने वाले विश्व के सबसे बड़े लोग प्रसिद्ध गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा लोक पुण्यात न्यास के संस्थापक को ऋषि स्वामी दत्त शरणानंद जी महाराज के सानिध्य में या आयोजन होगा। 6 अक्टूबर को आयोजन की शुरुआत में रणजीत हनुमान मंदिर से गोपूजन के साथ कलश यात्रा निकलेगी जिसमें हजारों की संख्या में महिला गौ भक्त शामिल होंगी।
